Tata Motors Q3 Results: कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने आज 29 जनवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 22 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 5,451 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह आंकड़ा एनालिस्ट्स के अनुमान से भी कम है। कंपनी के प्रदर्शन पर कमजोर मार्जिन और जैगुआर लैंड रोवर (JLR) की धीमी बिक्री का असर पड़ा, हालांकि तिमाही आधार पर कुछ सुधार देखने को मिला।
