Tata Motors Q4 Results : टाटा मोटर्स प्रॉफिट में आई, मार्च तिमाही में 5,407 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया

Tata Motors Q4 Results : टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति ऑर्डिनरी शेयर पर 2 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। डीवीआर शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 2.1 रुपये का डिविडेंड मिलेगा

अपडेटेड May 12, 2023 पर 6:02 PM
चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 1,05,932.35 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 78,439.06 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के मुकाबले 35.05 फीसदी ज्यादा है।

Tata Motors मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 5,407.79 करोड़ रुपये कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट कमाया है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 1,032.84 करोड़ रुपये लॉस हुआ था। चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 1,05,932.35 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 78,439.06 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के मुकाबले 35.05 फीसदी ज्यादा है।

प्रति शेयर 2 रुपये डिविडेंड

टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति ऑर्डिनरी शेयर पर 2 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। डीवीआर शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 2.1 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। एजीएम में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी शेयरहोल्डर्स को यह डिविडेंड देगी।


सभी वर्टिकल्स का अच्छा प्रदर्शन

टाटा मोटर्स ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पीबी बालाजी ने कहा कि FY23 का समापन हमारे लिए अच्छा रहा। सभी ऑटोमोटिव वर्टिकल्स का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। ऐसी उपलब्धि कंपनी ने पहली बार हासिल की है। हर बिजनेस के लिए बनाई गई अलग रणनीति के अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं। इससे ओवरऑल रिजल्ट में शानदार इम्प्रूवमेंट देखने को मिला है।

आगे अच्छी डिमांड की उम्मीद

कंपनी ने करेंट फाइनेंशियल ईयर के अपने आउटलुक में कहा है कि आगे अनिश्चित हालात के बावजूद उसे डिमांड के मामले में काफी उम्मीद दिख रही है। आने वाले समय में इनफ्लेशनरी इनवायरममेंट सामान्य दिख रहा है। कंपनी ने रिलीज में कहा है, "हमारा लक्ष्य प्रदर्शन में और सुधार लाना और FY24 में इससे बेहतर नतीजे देना है। यह मोमेंटम आगे जारी रहने की उम्मीद है। जेएलआर सप्लाई चेन में सुधार हो रहा है। इंडिया में RDE के असर से ऐसा हुआ है।"

जगुआर-लैंड रोवर का अच्छा परफॉर्मेंस

मार्च तिमाही में जगुआर और लैंड रोवर का रेवेन्यू 1.7 अरब पाउंड रहा। यह साल दर साल आधार पर 49 फीसदी ज्यादा है। चिप की सप्लाई में सुधार से ऐसा हुआ है। चौथी तिमाही में होलसेल 94,649 यूनिट्स रही। यह साल दर साल आधार पर 24 फीसदी ज्यादा है। मार्च तिमाही में EBIT मार्जिन 6.5 फीसदी रहा। इसका टैक्स से पहले प्रॉफिट 36.8 करोड़ पाउंड था। चौथी तिमाही में फ्री कैश फ्लो 81.5 करोड़ पाउंड था।

चिप की सप्लाई बढ़ने से मिली मदद

टाटा मोटर्स ने कहा है कि इसकी ऑर्डर बुक 2,00,000 यूनिट्स रही। रेंज रोवर, रेज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की ऑर्डर बुक में 76 फीसदी हिस्सेदारी रही। जगुआर लैंड रोवर के अंतरिम चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर Adrian Mardell ने कहा कि जेएलआर के चौथी तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। हमने उत्पादन बढ़ाया और रेवेन्यू, प्रॉफिट और फ्री कैश फ्लो हासिल किया। चिप की सप्लाई में सुधार से होलसेल ग्रोथ अच्छी रही। इस फाइनेंशियल ईयर में हम आगे की चुनौतियों को लेकर सावधान हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।