Tata Steel Q2 Results: यूरोपीय ऑपरेशन की परफॉर्मेंस कमजोर रहने से टाटा स्टील को 6,511 करोड़ का घाटा

कंपनी के यूरोपीय ऑपरेशन पर दबाव की वजह से उसे यह नुकसान झेलना पड़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,297 करोड़ रुपये था। कंपनी का यूरोपीय बिजनेस कमजोर रहने की वजह से एक्सपर्ट्स ने कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस 700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। संबंधित अवधि में ऑपरेशंस से कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 55,681 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 9:15 PM
यह भी खबर है कि टाटा स्टील जल्द ही कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर सकती है।

सितंबर 2023 तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) को 6,511 करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी के यूरोपीय ऑपरेशन पर दबाव की वजह से उसे यह नुकसान झेलना पड़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,297 करोड़ रुपये था। कंपनी का यूरोपीय बिजनेस कमजोर रहने की वजह से एक्सपर्ट्स ने कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस 700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

संबंधित अवधि में ऑपरेशंस से कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 55,681 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 59,877 करोड़ रुपये था। टाटा स्टील ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। एक्सपर्ट्स ने कंपनी का नेट रेवेन्यू 54,138.60 करोड़ रहने का अनुमान जताया था।

यह भी खबर है कि टाटा स्टील जल्द ही कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर सकती है। हालांकि भारत में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह छंटनी यूके ऑपरेशंस से जुड़ी है। कंपनी वेल्स में अपनी ब्लास्ट फर्नेस बंद करने जा रही है जिसकी वजह से नौकरियों में कटौती होने की आशंका है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही ब्रिटेन की सरकार के साथ एक समझौता किया है जिसके मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस की जगह इलेक्ट्रिक फर्नेस लगाई जाएगी, जिससे लागत घटाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस प्रक्रिया में नौकरियों की कटौती के आसार हैं।


कंपनी ने इस साल ही ब्रिटेन की सरकार के साथ साइट पर इलेक्ट्रिक फर्नेस स्थापित करने के लिए एक करार किया है। यह समझौता करीब 61 करोड़ डॉलर का है। सूत्र के मुताबिक, इलेक्ट्रिक फर्नेस स्थापित करने से पहले ब्लास्ट फर्नेस बंद करने की वजह से साउथ वेल्स में स्थित टाटा के इस प्लांट में में 3,000 नौकरियों में कटौती होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।