Tata Steel Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 2,502 करोड़ का घाटा, खर्च बढ़ने के चलते लॉस में आई कंपनी

दिसंबर तिमाही में Tata Steel का कंसोलिडेटेड नेट लॉस अधिक खर्च के चलते 2,501.95 करोड़ रुपये हो गया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 9,598.16 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 7:59 PM
स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों को ऐलान कर दिया है।

Tata Steel Q3 Result : स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों को ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस अधिक खर्च के चलते 2,501.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 9,598.16 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंसोलिडेटेड आधार पर कुल इनकम अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 60,842.72 करोड़ रुपये से घटकर 57,354.16 करोड़ रुपये रह गई है। बता दें कि मनीकंट्रोल द्वारा किए गए ब्रोकरेज फर्मों के एक सर्वे के अनुसार दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,146 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई थी। इसमें सालाना आधार पर 88 फीसदी और तिमाही आधार पर 24.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान था।

खर्च बढ़ने के कारण मुनाफे में गिरावट

इस दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 57,172.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में उसका खर्च 48,666.02 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशन से उसका राजस्व सालाना आधार पर 60,783.11 करोड़ रुपये से 6.08 प्रतिशत गिरकर 57,083.56 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान, EBITDA 4,154 करोड़ रुपये था, जिसमें 7 प्रतिशत का EBITDA मार्जिन था। कंपनी का नेट कर्ज 71,706 करोड़ रुपये था, जिसमें नेट कर्ज EBITDA 1.76 गुना और नेट कर्ज इक्विटी 0.65 गुना था।


क्या है घाटे की वजह

टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कौशिक चटर्जी ने कहा, "भारत में कच्चे माल की लागत कम होने के बावजूद स्टील की कीमतें कम थीं।" उन्होंने आगे कहा, "जबकि स्टैंडअलोन ऑपरेशंस पर मार्जिन Q2 में लगभग 16 प्रतिशत से बढ़कर Q3 में 18 प्रतिशत हो गया, कम प्राप्तियों और बढ़ी हुई इनपुट लागतों के कारण यूरोपीय परिचालन में मार्जिन में कमी देखी गई।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।