TCS Earnings Preview: रिजल्ट सीजन की शुरुआत हर बार की तरह इस बार भी IT कंपनी TCS के नतीजों के साथ होगी। TCS सोमवार 10 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। नतीजे जारी होने से पहले TCS के शेयरों में तेजी जारी है। दोपहर 1.30 बजे TCS के शेयर 1.41% की तेजी के साथ 3109 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी तिमाही में IT कंपनियों के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। मनीकंट्रोल ने कंपनी के नतीजों के अनुमान पर 5 ब्रोकरेज फर्मों के बीच एक पोल कराया। इस पोल के नतीजों के मुताबिक, जुलाई -सितंबर 2022 की दूसरी तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5.4% बढ़कर 10,151 करोड़ रुपए पर रह सकता है।
इसी तरह कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय सालाना आधार पर 17.2% बढ़कर 54,949 करोड़ रुपये पर रह सकती है। पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 9,624 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 46,867 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9,478 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि आय 52,758 करोड़ रुपये पर रही थी।
HDFC Securities के मुताबिक अच्छे डील, एग्जीक्यूशन और कॉन्ट्रैक्टों में मजबूती कंपनी के लिए शुभ संकेत है। यूरोप में तमाम चुनौतियों के बावजूद कंपनी को M&S, Boots, Nokia और Zurich Insurance से भी काफी अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिले है।
जानकारों का यह भी मानना है कि कंपनी के रुपये में होने वाले आय में दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से कंपनी को फायदा होगा। वहीं constant currency growth तिमाही आधार पर 3.5% बढ़ सकती है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि TCS को BFSI, हेल्थकेयर और रिटेल सेक्टर से बढ़ती मांग और डिजिटल टेक्नोलॉजी केबढ़ते प्रसार का फायदा मिलेगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और जेफरीज दोनों का मानना है कि दूसरी तिमाही में TCS की एबिटडा मार्जिन 1.6 फीसदी पर रह सकती है। जबकि Elara का मानना है कि कंपनी की एबिटडा मार्जिन 23.5 फीसदी पर रह सकती है।
आज TCS का बोर्ड दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान करेगा जिसपर बाजार की नजर रहेगी। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही में FII की बिकवाली के चलते 2022 में अब तक TCS में 20 फीसदी की गिरावट आई है। 26 सितंबर को इस स्टॉक ने 2926 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था। नतीजों के पहले यह स्टॉक हरे निशान में नजर आ रहा है।