TCS Earnings Preview : कल TCS के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। TCS नतीजों से पहले आज IT शेयर जोश में दिखे। निफ्टी का आईटी इंडेक्स आज 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 28,196.35 के स्तर पर बंद हुआ है। अनुमान है कि TCS का डॉलर रेवेन्यू करीब 2 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि इसके मार्जिन और मुनाफे पर हल्का दबाव देखने को मिल सकता है। नतीजों से पहले TCS आज एनएसई पर 27.10 रुपए याना 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 3287.85 के स्तर पर बंद हुआ है।