Get App

TCS Q4 Preview: मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 15.5% बढ़ने का अनुमान

चौथी तिमाही में TCS का मुनाफा तिमाही आधार पर 2.9% की बढ़त के साथ 10050 करोड़ रुपए पर आ सकता है जो पिछली तिमाही में 9769 करोड़ रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 9:40 AM
TCS Q4 Preview: मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 15.5% बढ़ने का अनुमान
एबिट मार्जिन 25.03% से बढ़कर 25.1% पर आ सकती है। उम्मीद है कि चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 2.5% और कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ ~3% रह सकती है

TCS Q4 Preview: आज से नतीजों के मौसम की शुरुआत हो रही है। आज यानी 11 अप्रैल को TCS के नतीजे आने वाले हैं। इसके बाद 13 अप्रैल को इंफोसिस और 18 अप्रैल को माइंडट्री के नतीजे आएंगे। IT सेक्टर से इस बार कैसी है उम्मीद और कैसे रह सकते हैं TCS के नतीजे आइए जानते हैं।

सबसे पहले IT सेक्टर के अनुमान पर नजर डालते हैं। तिमाही आधार पर IT में ठीक-ठाक ग्रोथ की उम्मीद है। वेतन बढ़ोतरी के चलते कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अनुमान है कि मार्च तिमाही में TCS की डॉलर में होने वाली आमदनी तिमाही आधार पर 2.5% बढ़ सकती है। इंफोसिस के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.7% और Wipro के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 3.2% की तेजी रह सकती है। वहीं HCL Tech के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 1.3 % की बढ़त हो सकती है।

कैसे रह सकते हैं आज आने वाले TCS के नतीजे

अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में TCS की डॉलर में होने वाली कमाई तिमाही आधार पर 2.5% की बढ़त के साथ 66.8 करोड़ डॉलर पर आ सकती है जो पिछली तिमाही में 65.2 करोड़ डॉलर पर थी। वहीं, इस अवधि में कंपनी की रुपए में होने वाली आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.1% की बढ़त के साथ 50390 करोड़ रुपए पर आ सकती है जो पिछली तिमाही में 48885 करोड़ रुपए पर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें