TCS Results Q1 2023: नेट प्रॉफिट 16.8% बढ़कर 11,074 करोड़ रुपए रहा, अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

TCS के जून तिमाही के नतीजे: शेयर मार्केट बंद होने के बाद TCS के नतीजे आए हैं। कंपनी के शेयर आज 0.45 फीसदी गिरकर बंद हुआ है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 4:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TCS Results Q1 2023:

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जून 2023 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.8% बढ़कर 11,074 करोड़ रुपए रहा है। खराब बिजनेस माहौल के बावजूद कंपनी की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) डील की ग्रोथ शानदार रही है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून 2023 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 59,381 करोड़ रुपए रही।

TCS का EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन गिरकर जून तिमाही में 23.2 फीसदी पर आ गया। इससे पहले मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 24.49 फीसदी था। कंपनी ने 1 अप्रैल को अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी जिसकी वजह से ऑपरेटिंग मार्जिन में कमी आई है।

TCS के जून तिमाही के नतीजे: शेयर मार्केट बंद होने के बाद TCS के नतीजे आए हैं। कंपनी के शेयर आज 0.45 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।


TCS ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

TCS ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

TCS के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के कृत्तिवासन ने कहा, "हम लॉन्ग टर्म में अपने सर्विसेज को लेकिर कॉन्फिडेंट हैं। नई टेक्नोलॉजी से हमें सपोर्ट मिलेगा। हम बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं ताकि रिसर्च और इनोवेशन में क्षमताओं का विस्तार किया जा सके।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।