TECH MAHINDRA Q2 Result: निफ्टी में शामिल और दिग्गज आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) ने आज 1 नवंबर 2022 को वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। TECH MAHINDRA के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। TECH MAHINDRA को वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 1,285.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इस अवधि में आईटी कंपनी का मुनाफा 1,207 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में TECH MAHINDRA की आय 13,129.5 करोड़ रुपये रही जबकि इस आईटी कंपनी की आय 13,099 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।
