Get App

Tech Mahindra Q2 Results : सितंबर तिमाही में 61.6% घटा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 2% की गिरावट

Tech Mahindra के बोर्ड ने FY23-24 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। टेक महिंद्रा के शेयर BSE पर 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 1,141.70 रुपये पर बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा अब अपनी राजस्व निर्भरता को CME से BFSI और हेल्थकेयर जैसे अन्य सेगमेंट्स में डायवर्सिफाइ करना चाहता है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 5:39 PM
Tech Mahindra Q2 Results : सितंबर तिमाही में 61.6% घटा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 2% की गिरावट
Tech Mahindra ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Tech Mahindra Q2 Results : IT सर्विस कंपनी टेक महिंद्रा ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61.6 फीसदी घटकर 494 करोड़ रुपये हो गया है। टेलीकॉम और कम्युनिकेशन सेगमेंट में डिमांड कम होने और डील सायकल में देरी के कारण दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट गया है। कम्युनिकेशन, मीडिया और एंटरटेनमेंट (CME) से वर्तमान में कंपनी के राजस्व का लगभग 40 फीसदी हिस्सा आता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मनीकंट्रोल के अनुमान से कमजोर है। कंपनी का नेट प्रॉफिट में 37 फीसदी की घटकर 822 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। Q2FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 12,864 करोड़ रुपये रहा। यह मनीकंट्रोल के सालाना आधार पर 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 13,127 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। तिमाही आधार पर राजस्व में 2.2 फीसदी की गिरावट आई। Tech Mahindra का EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन 4.7 फीसदी पर आ गया, जो कि पिछली तिमाही के 6.8 फीसदी से भी कम है।

डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें