Tech Mahindra Q4 RESULT: महिंद्रा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने आज 27 अप्रैल को 2022-23 की मार्च तिमाही यानी कि चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी ने 1,125 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का मुनाफा एक साल पहले रिपोर्ट किए गए 1,545 करोड़ रुपये से 27 प्रतिशत कम रहा। वहीं कंपनी की ऑपरेशंस से आय 13,718.2 करोड़ रुपये रही। ये तिमाही आधार पर सपाट रही जबकि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी रही। कॉन्स्टैंट करेंसी में आय तिमाही आधार पर केवल 0.3 प्रतिशत बढ़ी।
वहीं तिमाही आधार पर FY23Q4 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 1,125 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,296.6 करोड़ रुपये रहा था।
FY23Q4 में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 13,718.2 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 13,788 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था
वहीं तिमाही आधार पर FY23Q4 में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय घटकर 13,718 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 13,734.6 करोड़ रुपये रही थी।
FY23Q4 में Tech Mahindra का EBIT 1,317.8 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,648 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं इस दौरान EBIT मार्जिन 9.6% रही जबकि इसके 12% रहने का अनुमान था।
तिमाही आधार पर FY23Q4 में कंपनी का EBIT घटकर 1,317.8 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT 1,644.9 करोड़ रुपये रहा था।
FY23Q4 में तिमाही आधार पर कंपनी की EBIT मार्जिन घटकर 9.6% रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 12% रही थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)