जून तिमाही में TV18 Broadcast Ltd के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 151% की बढ़ोतरी

जून 2023 को खत्म तिमाही में TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3,176 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 151 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जियो सिनेमा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की स्ट्रीमिंग से भी कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिली

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:06 PM
जून तिमाही में कंपनी के टीवी न्यूज नेटवर्क के विज्ञापन संबंधी रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ रही।

TV18 Broadcast Ltd: जून 2023 को खत्म तिमाही में TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3,176 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 151 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जियो सिनेमा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की स्ट्रीमिंग से भी कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिली।

Viacom18 ने डिजिटल स्ट्रीमिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके तहत IPL की कुल रीच 45 करोड़ लोगों तक पहुंच गई और फाइनल मैच की पहुंच 12 करोड़ लोगों तक रही। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जियो सिनेमा का IPL आधारित विज्ञापन रेवेन्यू टीवी के मुकाबले ज्यादा रहा।

हालांकि, TV18 का कहना है कि कुछ सेक्टरों में सुधार के बावजूद विज्ञापन के माहौल में सुस्ती है।

लिहाजा, जून 2023 को खत्म तिमाही में उसका नुकसान बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नुकसान 5 करोड़ रुपये था। TV18 के मुताबिक, उसके न्यूज नेटवर्क की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। संबंधित तिमाही के दौरान न्यूज सेगमेंट के ऑल इंडिया व्यूरिशिप में उसकी हिस्सेदारी 12 पर्सेंट रही। न्यूज नेटवर्क के तहत, न्यूज18 इंडिया (News18 India), सीएनएन न्यूज18 (CNN News18) और सीएनबीसी टीवी18 (CNBC TV18 ) ने अपनी लीडरशिप पोजिशन बनाए रखी है।


संबंधित तिमाही में एंटरटेनमेंट नेटवर्क व्यूअरशिप में कंपनी की हिस्सेदारी 10.1 पर्सेंट रही। दरअसल, IPL की वजह से नॉन-स्पोर्ट्स चैनलों की हिस्सेदारी में कमी आई। वीकेंड प्राइमटाइम के मामले में 'कलर्स' (Colors) 18 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 'कलर्स कन्नड़' और 'कलर्स मराठी' अपनी कैटगरी में नंबर दो चैनल रहे।

विज्ञापन के मोर्चे पर कमजोर माहौल के बावजूद जून तिमाही में कंपनी के टीवी न्यूज नेटवर्क के विज्ञापन संबंधी रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ रही। कंपनी ने बताया कि अहम बाजारों में व्यूअरशिप में बढ़ोतरी से नेटवर्क को प्राइस बढ़ाने में मदद मिली है, जिससे रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ी

है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जो रिलाइंस इंडस्ट्रीज के तहत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।