TV18 Q1: मुनाफा 66.2% घटकर 33.7 करोड़ रुपये पर रहा, आय में 9.5% की दिखी बढ़ोतरी

पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 4.6 फीसदी पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 16.2 फीसदी पर रही थी

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पहली तिमाही में कंपनी की टीवी न्यूज रेवेन्यू कई राज्यों के चुनाव के बावजूद सपाट रही है। बेस क्वार्टर में विज्ञापनों के मोर्चे पर तमाम चुनौतियों के बावजूद आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है

TV18 ने 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटड नेट प्रॉफिट 66.2 फीसदी की गिरावट के साथ 33.7 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 99.7 करोड़ रुपये पर था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 9.5 फीसदी बढ़कर 1,265.1 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 1,155 करोड़ रुपये पर रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड एबिटडा सालाना आधार पर 69.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और 57.7 करोड़ रुपये पर रही है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटड एबिटडा 187.5 करोड़ रुपये पर रही थी।

HDFC Life Q1 Earnings : मुनाफा 21% बढ़कर 365 करोड़ रुपये पर पहुंचा


पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 4.6 फीसदी पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 16.2 फीसदी पर रही थी। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की सब्सक्रिप्शन से होने वाली आय 5 फीसदी घटकर 444 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 में 466 करोड़ रुपये रही थी।

इस मौके पर TV18 ने अपने बयान में कहा है कि पहली तिमाही में कंपनी की टीवी न्यूज रेवेन्यू कई राज्यों के चुनाव के बावजूद सपाट रही है। बेस पहली तिमाही में कंपनी की टीवी न्यूज रेवेन्यू कई राज्यों के चुनाव के बावजूद सपाट रही है। बेस क्वार्टर में विज्ञापनों के मोर्चे पर तमाम चुनौतियों के बावजूद  आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है । इस अवधि में निवेश में हुई बढ़ोतरी के चलते मुनाफे पर असर देखने को मिला है। कंपनी के कारोबार में विस्तार के लिए अग्रिम निवेश के चलते ऑपरेटिंग लागत आय की तुलना में ज्यादा बढ़ती नजर आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।