UltraTech Cement Q4 Result: कंपनी का प्रॉफिट 32% गिरकर 1696 करोड़ रुपये रहा

मार्च तिमाही में अल्ट्राटेक के प्रॉफिट में गिरावट की वजह ज्यादा टैक्स का पेमेंट रहा। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 18.36 फीसदी बढ़कर 18,662.38 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 6:23 PM
अल्ट्राटेक ने कहा है कि 22.6 एमटीपीए की अगले चरण की ग्रोथ पर काम शुरू हो चुका है। ज्यादातर साइट्स पर सिविल वर्क चल रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ultratech Cement ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 32.29 फीसदी घटकर 1,665.95 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,460.51 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट की वजह ज्यादा टैक्स का पेमेंट रहा। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 18.36 फीसदी बढ़कर 18,662.38 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15,767.28 करोड़ रुपये था।

    95 फीसदी कैपेसिटी यूटिलाइजेशन

    कंपनी ने कहा है कि उसने FY23 में 10 करोड़ प्रोडक्शन, डिस्पैचेज और सेल्स हासिल की। इसके पीछे 95 फीसदी कैपेसिटी यूटिलाइजेशन का सपोर्ट रहा। मार्च तिमाही में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 95 फीसदी और पिछले वित्त वर्ष के दौरान 84 फीसदी रहा। कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 15 फीसदी रही।


    यह भी पढ़ें : बेस्ट की बसों में तेज आवाज में कॉल्स या म्युजिक सुनने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    एनर्जी कॉस्ट 17 फीसदी बढ़ी

    साल दर साल आधार पर कंपनी की एनर्जी कॉस्ट 17 फीसदी बढ़ी, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर इसमें 4 फीसदी गिरावट आई। साल दर साल आधार पर पेट कोक और कोल की कीमतें 18 फीसदी ज्यादा रहीं। फ्लाई ऐश, स्लैग और जिप्सम जैसे रॉ मैटेरियल की कीमतें बढ़ने से कच्चे माल की कॉस्ट में 9 फीसदी उछाल आया।

    प्रति शेयर 38 रुपये डिविडेंड

    28 अप्रैल को हुई मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 38 रुपये की दर से डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी ने रिलीज में बताया है कि कंपनी का एक्सपैंशन प्रोग्राम तय कार्यक्रम के हिसाब से चल रहा है। FY23 में कंपनी ने ग्रे सीमेंट की कैपेसिटी में 12.4 एमटीपीए (मिलियन टन पर एनम) की वृद्धि की। इसने अप्रैल 2023 में पाटलीपुत्र में अपने ब्राउनफील्ड सीमेंट प्लांट की क्षमता में भी 2.2 एमपीटीए का विस्तार किया है।

    क्षमता विस्तार पर काम जारी

    अल्ट्राटेक ने कहा है कि 22.6 एमटीपीए की अगले चरण की ग्रोथ पर काम शुरू हो चुका है। ज्यादातर साइट्स पर सिविल वर्क चल रहा है। इस क्षमता विस्तार के बाद कमर्शियल प्रोडक्शन के चरणबद्ध तरीके से FY25/26 तक शुरू हो जाने की उम्मीद है। क्षमता विस्तार पूरा होने के बाद कंपनी की कैपेसिटी बढ़कर 160.45 एमटीपीए हो जाएगा। इससे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।