Union Bank of India Q4 Results : मार्च तिमाही में 93% बढ़ा बैंक का मुनाफा, प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Union Bank of India का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 93.27 फीसदी बढ़कर 2,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1,440 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है

अपडेटेड May 06, 2023 पर 4:25 PM
पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Union Bank of India Q4 Results : पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक ने इस अवधि में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। मार्च तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 93.27 फीसदी बढ़कर 2,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1,440 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

NII 21.88 फीसदी बढ़ी

बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 21.88 फीसदी बढ़कर 8251 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।


31 मार्च 2023 तक बैंक की CASA डिपॉजिट में सालाना आधार पर 4.47% की वृद्धि हुई, जिससे कुल डिपॉजिट बेस 11,17,716 करोड़ रुपये हो गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। टोटल एडवांस के प्रतिशत के रूप में ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 358 बीपीएस घटकर 7.53% हो गया, जबकि नेट एनपीए सालाना आधार पर 198 बीपीएस घटकर 1.70% रह गया।

बैंक ने बताया कि टोटल बिजनेस में सालाना आधार पर 10.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, ग्रॉस एडवांस में 13.05 फीसदी की वृद्धि हुई और टोटल डिपॉजिट में 8.26% की बढ़ोतरी हुई है। 31 मार्च 2023 तक बैंक का टोटल बिजनेस 19,27,621 करोड़ रुपये है।

बैंक ने नेट इंटरेस्ट मार्जिन के लिए गाइडेंस 3 फीसदी पर कॉन्सटेंट रखा है। कंपनी के ग्रॉस एनपीए को 6% से कम करने की योजना है, जिसमें लगभग 12,000 करोड़ रुपये की गिरावट और 16,000 करोड़ रुपये की ग्रॉस रिकवरी वसूली होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।