United Spirits Q2 Result: सितंबर तिमाही में 38% घटा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 18.6% की गिरावट

जुलाई-सितंबर तिमाही में United Spirits का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 38.05 फीसदी घटकर 339.3 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 547.7 करोड़ रुपये था। आज 8 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 1.55 फीसदी की तेजी देखी गई

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 8:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
United Spirits Q2 Result: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।

United Spirits Q2 Result: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 38.05 फीसदी घटकर 339.3 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 547.7 करोड़ रुपये था। आज 8 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 1.55 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 1099.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बिक्री से कम रेवेन्यू के कारण कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है। यह कुछ एसेट्स को बेचने के बाद तिमाही के दौरान 30.7 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल गेन के बावजूद रहा। हालांकि, यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बेस क्वार्टर में 381.5 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल गेन भी हुआ था।


कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का रेवेन्यू 6,736.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही में 8,282.7 करोड़ रुपये से 18.6 फीसदी कम है। वहीं, EBITDA 21.4 फीसदी की वृद्धि के साथ 467 करोड़ रुपये हो गया है।

डिविडेंड का ऐलान

31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की गई है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2023 को तय की गई है। घोषित अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 4 दिसंबर 2023 को या उसके बाद किया जाएगा।

कंपनी का बयान

कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हिना नागराजन ने कहा, "आगे देखते हुए हमारी प्राथमिकता ग्रोथ मोमेंटम को बनाए रखना और हमारे पोर्टफोलियो ऑफरिंग के पूरे पोटेंशियल का एहसास करना है। मुद्रास्फीति की प्रतिकूल परिस्थितियां चैलेंजिंग बनी हुई हैं, हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन की अपनी खोज में रेवेन्यू ग्रोथ मैनेजमेंट और वैल्यू चेन प्रोडक्टिविटी पर फोकस कर रहे हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।