UPL Q3 Results: मुनाफा 16.1% बढ़कर 1,087 करोड़ रुपए पहुंचा, शेयर करीब 2% भागा

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,034 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,665 करोड़ रुपए रहा था

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.6 फीसदी से घटकर 21.1 फीसदी पर रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    UPL Q3 Results: यूपीएल (UPL) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,087 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 936 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 1,066 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूपीएल की आय सालाना आधार पर 21.1 फीसदी की बढ़त के साथ 13,679 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 11,297 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 13,145 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,034 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,665 करोड़ रुपए रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,904 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।


    इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.6 फीसदी से घटकर 21.1 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 21.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज के कारोबार में यूपीएल का शेयर 12.05 रुपये यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 757.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 1 हफ्ते में यह स्टॉक 1.51 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में यह शेयर 5.73 फीसदी चढ़ा है। 3 महीने में यह शेयर 3.70 फीसदी भागा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।