UPL Q4 Result: मुनाफा 42% घटा, आय में दिखी 4.5% की बढ़त

मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 42.6 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,379 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 1,858 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड May 08, 2023 पर 3:42 PM
साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 16.1 फीसदी की गिरकर 3,015 करोड़ रुपये पर रहा है

UPL Q4 Result: यूपीएल (UPL) ने 08 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटा है और यह बाजार अनुमान से कम रहा है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 42.6 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,379 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 1,858 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

आमदनी बढ़ी

कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 4.5 फीसदी बढ़कर 16,569 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 15,861 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 17,143 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


एबिटा अनुमान से रहा कमजोर

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 16.1 फीसदी की गिरकर 3,015 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,592 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 3,840 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 22.6 फीसदी से घटकर 18.2 फीसदी पर आ गई है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 22.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया था।

29 करोड़ रुपये का हुआ एकमुश्त घाटा

चौथी तिमाही में कंपनी को 29 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 168 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ था।

FY24 के रेवेन्यू ग्रोथ 6-10 फीसदी रहने का अनुमान

FY23 में कंपनी के रेवेन्यू में 16 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली जबकि कंपनी ने 12-15 फीसदी ग्रोथ गाइडेंस रखा था। वहीं FY23 में EBITDA Growth 10 फीसदी रही है जबकि कंपनी ने 15-18 फीसदी ग्रोथ गाइडेंस रखा था। कंपनी ने FY24 के रेवेन्यू ग्रोथ 6-10 फीसदी और एबिटडा 8-12 फीसदी की ग्रोथ अनुमान जताया है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।