Venkys Q3 Result: नतीजों के बाद 3% से ज्यादा टूटा शेयर, मुनाफा 23.6% घटा

10 फरवरी को 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 23.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 16.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 22 करोड़ रुपए पर रहा था

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Venkys के शेयरों में आज इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Venkys Q3 Result: Venkys के शेयरों में आज इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। दरअसल शेयर में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है। फिलहाल 12.15 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 60.50 रुपये यानी करीब 3.18 फीसदी की गिरावट के साथ 1844 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। बता दें कि कंपनी ने आज यानी 10 फरवरी को 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 23.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 16.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 22 करोड़ रुपए पर रहा था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Venkys की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 1,035.7 करोड़ रुपए पर रही है । वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,098.5 करोड़ रुपए पर रही थी।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 14.9 फीसदी की गिरावट के साथ 27.4 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 32.2 करोड़ रुपए रहा था। इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 2.9 फीसदी से घटकर 2.6 फीसदी पर रहा है।


    शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में स्टॉक 3.85 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 1.15 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस साल अब तक यह शेयर 3.52 फीसदी टूटा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,465.90 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 1,760.00 रुपये का है। स्टॉक की वॉल्यूम की बात करें तो वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 80,491 शेयरों का है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।