Voltas Q3 Result: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, रेवेन्यू 11% बढ़ी

वोल्टास ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 110.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 5:09 PM
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8.7 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 6.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Voltas Q3 Result- वोल्टास ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 110.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के दिसंबर तिमाही में 91 करोड़ रुपये घाटे होने का अनुमान लगाया गया था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Voltas की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 11.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 2,005.6 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 1,886 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,794 करोड़ रुपए पर रही थी।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 51 फीसदी की गिरावट के साथ 76.4 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 128 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 156 करोड़ रुपए रहा था।


    इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8.7 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 6.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज एनएसई पर यह Voltas का शेयर 2.85 रुपये 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 824.55 रुपये पर बंद हुआ है। 1 हफ्ते में शेयर 0.37 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है जबकि इस साल अब तक यह स्टॉक 3.09 फीसदी चढ़ाहै। वहीं 3 महीने में इसमें 1.44 फीसदी की गिरावट आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।