Wipro Q4 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 4% बढ़ा, मार्जिन पर दिखा दबाव

चौथी तिमाही में कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। विप्रो की तरफ से कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी के कारण मार्जिन पर दबाव आया है

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज के कारोबार में विप्रो का शेयर एनएसई पर 13.75 रुपये यानी 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ 508.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Wipro Q4 Result: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने आज यानी 29 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 3,087.3 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि एनालिस्ट के अनुमान के मुताबिक ही रहा है।

चौथी तिमाही में कंपनी की रुपये में होने वाली आय 2.6 फीसदी की बढ़त के साथ 20,967.5 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछली तिमाही में 20,432.3 करोड़ रुपये पर रही थी।

31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का एबिट तीसरी तिमाही के 3,553.5 करोड़ रुपये से घटकर 3,511.1 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि इसी अवधि में कंपनी की एबिट मार्जिन तीसरी तिमाही के 17.4 फीसदी से घटकर 16.74 फीसदी पर आ गई है।


चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय तिमाही आधार पर 3.1 फीसदी की बढ़त के साथ 272.17 करोड़ डॉलर रही है जबकि इसके CNBC-TV18 के पोल में 272.3 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं इसी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय 263.97 करोड़ डॉलर रही थी।

चौथी तिमाही में कंपनी की Constant Currency Revenue ग्रोथ 3.1 फीसदी पर रही है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3.6 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

UltraTech Cemenet Q4: मुनाफा 2,454 करोड़ रुपये पर रहा, 38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

विप्रो ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए दिए गए अपने गाइडेंस में कहा है कि इस अवधि में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू में होने वाली ग्रोथ 1-3 फीसदी की बढ़त के साथ 274.8-280.3 करोड़ डॉलर के बीच रह सकती है।

गौरतलब है कि चौथी तिमाही में कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। विप्रो की तरफ से कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी के कारण मार्जिन पर दबाव आया है। चौथी तिमाही में कंपनी की वार्षिक एट्रिशन रेट (नौकरी छोड़कर जाने वाले) 23.8 फीसदी पर रही है। जबकि इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का एट्रिशन रेट 22.7 फीसदी पर रही थी।

आज के कारोबार में विप्रो का शेयर एनएसई पर 13.75 रुपये यानी 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ 508.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।