YES Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 47% बढ़कर हुआ 225 करोड़, आय में 25% का इजाफा

Yes Bank Financial Results: बैंक ने बताया है कि सितंबर 2023 तिमाही में उसका ग्रॉस NPA रेशियो 2 प्रतिशत पर ही रहा। इससे पहले की तिमाही में भी यह आंकड़ा इसी स्तर पर था। वहीं एक साल पहले सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 12.9 प्रतिशत पर था। Yes बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सितंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 801 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
नेट इंट्रेस्ट इनकम सालाना आधार पर 3.3% की कमी के साथ 1,925 करोड़ रुपये पर आ गई।

प्राइवेट सेक्टर के YES Bank Ltd के जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (FY24Q2) के नतीजे सामने आ गए हैं। बैंक की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि स्टैंडअलोन बेसिस पर यस बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47.4% बढ़कर 225.21 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 152.82 करोड़ रुपये रहा था। वहीं ऑपरेशंस से कुल आय सालाना आधार पर 25% बढ़कर 7,921 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले यह 6348 करोड़ रुपये रही थी। नेट इंट्रेस्ट इनकम सालाना आधार पर 3.3% की कमी के साथ 1,925 करोड़ रुपये पर आ गई।

बैंक ने बताया है कि सितंबर तिमाही में उसका ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 2 प्रतिशत पर रहा। इससे पहले की तिमाही में भी यह आंकड़ा इसी स्तर पर था। वहीं एक साल पहले सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 12.9 प्रतिशत पर था। नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स रेशियो घटकर 0.9 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले सितंबर तिमाही में यह 3.6 प्रतिशत और जून 2023 तिमाही में 1 प्रतिशत पर था।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट 


बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 801 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।एक साल पहले सितंबर तिमाही में यह 790 करोड़ रुपये था। प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) सितंबर तिमाही में 56.4 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 48.4 प्रतिशत रहा था। नॉन-इंट्रेस्ट इनकम 1,210 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 38.4 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत ज्यादा है।

Zerodha Mutual Fund की शुरुआत, दो स्कीम हुईं लॉन्च; क्या निवेश करना चाहिए?

डिपॉजिट और एडवांस

सितंबर तिमाही में Yes Bank के डिपॉजिट सालाना आधार पर 17.2 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6.8 प्रतिशत बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये रहे। एडवांसेज सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये रहे। बैंक का CASA (Current Account Savings Account) रेशियो सितंबर ​2023 तिमाही में 29.4 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।