Zomato Q4 Results: नेट लॉस बढ़कर 359 करोड़ रुपए पहुंचा, आमदनी 75% ग्रोथ के साथ 1,211 करोड़ रुपए रही

Zomato Q4 Results: 31 मार्च को खत्म तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस बढ़कर 360 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस 131 करोड़ रुपए था

अपडेटेड May 23, 2022 पर 7:05 PM
मार्च तिमाही में Zomato को कामकाज से होने वाली आमदनी 75% बढ़कर 1212 करोड़ रुपए रही

Zomato Q4 Results: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने सोमवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 31 मार्च को खत्म तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस बढ़कर 359 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस 131 करोड़ रुपए था।

इस दौरान कामकाज से होने वाली आमदनी 75% बढ़कर 1212 करोड़ रुपए हो गई है। सोमवार को Zomato के शेयर 2.15% गिरकर 56.80 रुपए पर बंद हुए हैं।

मार्च तिमाही में कंपनी का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 6% और साल-दर-साल आधार पर 77% बढ़कर 5,850 करोड़ रुपए पहुंच गया है।


मार्च तिमाही में Zomato के ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 1.57 करोड़ रही। इससे पहले दिसंबर तिमाही में इनकी संख्या 1.53 करोड़ थी।

Zomato ने कहा कि मौजूदा फिस्कल ईयर में में अप्रैल अंत से वह चुनिंदा बडे़ शहरों में डिलीवरी पार्टनर्स की तलाश कर रहा है।

Zomato ने बताया कि फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही में उसने 300 नए शहरों में सर्विस शुरू की है। इसके साथ ही देश भर के 1000 से ज्यादा शहरों में Zomato की सर्विस पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।