COVID-19 Lockdown Impact: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 15 अप्रैल से पुणे के अपने प्लांट में वाहनों के निर्माण (manufacturing) काम पर रोक लगा दी है। यह निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। इस बात की जानकारी मुंबई स्थिति ऑटोमेकर कंपनी ने एक पत्र के जरिए दी है।
टाटा मोटर्स ने पुणे के Bhosari में MIDC पुलिस स्टेशन को लिखे गए पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार के कोरोना वायरस से निपटने के आदेश के मुताबिक, हमने 15 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक वाहन निमार्ण (vehicle manufacturing) का काम बंद कर दिया है। हमने सभी कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी है।
टाटा मोटर्स 13 अप्रैल को जारी महाराष्ट्र सरकार के आदेश के चलते बंद होने वाली पहली ऑटो कंपनी है। जो लोग आवश्यक सेवाओं (essential services) से जुड़े हैं, कंपनी ने उनके लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है।
इस पत्र में आगे कहा गया है कि सुरक्षा को सुनिश्चित करने और फ्री शिफ्ट बेसिस पर बिजली, पानी और एयरलाइन की सुविधा बनाए रखने के लिए हम अपने कर्मचारियों को हर शिफ्ट में आवश्यक सर्विस बनाए रखने के लिए ही बुला रहे हैं। इन आवश्यक सेवाओं में DG set operation, अग्निशमन, पानी की आपूर्ति, 22Kv substation, security vigilance प्रदूषण प्लांट को चलाने वाले लोग शामिल है।
इसके अतिरिक्त राज्य में कम से कम 6 कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट बनाने वाले यूनिट हैं। जहां पर क्रेन, गड्ढ़ा खोदने वाली मशीन बनाने वाली यूनिट, कुछ ट्रैक्टर बनाने वाली यूनिट, कई ऑटो प्लांट बनाने वाली कंपनिया, टायर बनाने वाली कंपनियां महाराष्ट्र में स्थिति है।
महाराष्ट्र में टाटा मोटर्स, महिंद्र एंड महिंद्र, वेक्सवैगन, बजाज ऑटो, स्कोडा ऑटो, मर्सिडीज बेंज, जगुआर लैंड रोवर, फीएट क्राइसलर, Piaggio Vehicles और फोर्स मोटर्स समेत एक दर्जन से अधिक ऑटोमेटिव प्लांट हैं।
13 अप्रैल को महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए गाइलाइंस दी गई थी। इस गाइडलाइंस के मुताबिक, कम कर्मचारियों के साथ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को चालू रखा जा सकता है।
बता दें कि 14 अप्रैल तक महाराष्ट्र के पुणे जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पुणे जिले में 112,213 एक्टिव मामले थे और 14 अप्रैल को 7887 नए मामले सामने आए थे। देश के सबसे कोरोना संक्रमित प्रभावित शहरों में पुणे शामिल है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
