वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डाबर का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 357.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डाबर का मुनाफा 340.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डाबर का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 357.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डाबर का मुनाफा 340.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डाबर की आय 1.1 फीसदी बढ़कर 1981.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डाबर की आय 1959.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डाबर का एबिटडा 404.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 408.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डाबर का एबिटडा मार्जिन सपाट होकर 20.6 फीसदी के आसपास रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डाबर की अन्य आय 55.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 89.2 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में डाबर के घरेलू कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 4.1 फीसदी से बढ़कर 4.5 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।