Get App

डीसीबी बैंकः मुनाफा 10.3% बढ़ा, एनपीए में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 69.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2016 पर 12:24 PM
डीसीबी बैंकः मुनाफा 10.3% बढ़ा, एनपीए में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 69.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 63 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 30 फीसदी बढ़कर 168.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 129.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 1.12 फीसदी से घटकर 0.75 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.98 फीसदी से घटकर 1.51 फीसदी रहा है।

रुपये में डीसीबी बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में नेट एनपीए 131 करोड़ रुपये से घटकर 97.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 235 करोड़ रुपये से घटकर 197.4 करोड़ रुपये रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही में डीसीबी बैंक ने एआरसी को कुछ एनपीए बेचे हैं।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रोविजनिंग 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.2 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में प्रोविजनिंग 14.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें