Get App

डिवीज लैब के मुनाफे में 11.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 11.8 फीसदी बढ़कर 246.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2016 पर 3:54 PM
डिवीज लैब के मुनाफे में 11.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 11.8 फीसदी बढ़कर 246.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 220.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब की आय 7.8 फीसदी बढ़कर 853 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब की आय 791.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डिवीज लैब का एबिटडा 287 करोड़ रुपये से बढ़कर 322.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डिवीज लैब का एबिटडा मार्जिन 36.3 फीसदी से बढ़कर 37.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें