डीएलएफः मुनाफा 46.1% घटा, आय मामूली घटी

तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 46.1 फीसदी घटकर 98.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 14, 2017 पर 7:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 46.1 फीसदी घटकर 98.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 182.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 0.6 फीसदी घटकर 2058 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 2070.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 1020.5 करोड़ रुपये से घटकर 958 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा मार्जिन 49.3 फीसदी से घटकर 46.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।