डॉ रेड्डीजः मुनाफा 15.9% घटा, आय 6.4% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 15.9 फीसदी घटकर 492.3 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Feb 04, 2017 पर 5:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 15.9 फीसदी घटकर 492.3 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज को 585.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 6.4 फीसदी घटकर 3,723.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3,979.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा 984 करोड़ रुपये से घटकर 864.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा मार्जिन 24.7 फीसदी से घटकर 23.2 फीसदी रहा है।

    कंपनी की उत्तरी अमेरिकी जेनरिक कारोबार से होनेवाली आय सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर 1,660 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की इंडिया जेनरिक कारोबार से होने वाली आय सालाना आधार पर 2.4 फीसदी बढ़कर 590 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की इरोपियन जेनरिक कारोबार से होनेवाली आय सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ रुपये रही है। वहीं कंपनी की पीएसएआई जेनरिक कारोबार से होनेवाली आय सालाना आधार पर 6 फीसदी बढकर 540 करोड़ रुपये हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।