Get App

डॉ रेड्डीजः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 3.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा मामूली बढ़कर 579 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2016 पर 1:38 PM
डॉ रेड्डीजः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 3.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा मामूली बढ़कर 579 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 574.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3.2 फीसदी बढ़कर 3968 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3843 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मुनाफा 722.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 758 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.8 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के भारतीय कारोबार की आय 433 करोड़ रुपये से बढ़कर 580 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के उत्तरी अमेरिका के कारोबार की आय 1646 करोड़ रुपये से बढ़कर 1942 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के पीएसएआई सेगमेंट की आय 611 करोड़ रुपये से घटकर 508 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के इमर्जिंग मार्केट्स की आय 884 करोड़ रुपये से घटकर 640 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें