Get App

Dreamfolks Services ने लिस्टिंग के दिन जून तिमाही के नतीजे घोषित किए, प्रॉफिट में आई कंपनी

जून तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 24.5 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA बढ़कर 19 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 12:59 PM
Dreamfolks Services ने लिस्टिंग के दिन जून तिमाही के नतीजे घोषित किए, प्रॉफिट में आई कंपनी
6 सितंबर को DreamFolks Services के शेयरों की लिस्टिंग धमाकेदार रही।

Dreamfolks Services ने स्टॉक मार्केट में अपने शेयरों की लिस्टिंग के दिन अपने वित्तीय नतीजे पेश किए। 6 सितंबर (मंगलवार) को कंपनी के शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसी दिन कंपनी ने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी ने इस दौरान 13.4 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था।

जून तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 24.5 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA बढ़कर 19 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का EBITDA लॉस 1 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड EBITDA मार्जिन 12 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें : Dreamfolks IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, NSE पर 56% प्रीमियम के साथ 508.70 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

6 सितंबर को DreamFolks Services के शेयरों की लिस्टिंग धमाकेदार रही। कंपनी के शेयर 56 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ में शेयर का प्राइस 326 रुपये रखा था। कंपनी का आईपीओ पिछले महीने आया था। यह 56.68 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था। OFS में कंपनी के प्रमोटर Liberatha Peter Kallat, Dinesh Nagpal और Mukesh Yadav ने अपनी हिस्सेदारी बेची।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें