Get App

ईक्लर्क्सः मुनाफा 22.1% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 22.1 फीसदी बढ़कर 108.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2016 पर 3:06 PM
ईक्लर्क्सः मुनाफा 22.1% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 22.1 फीसदी बढ़कर 108.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 88.7 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ईक्लर्क्स की आय 0.3 फीसदी घटकर 343.2 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की आय 344.3 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में ईक्लर्क्स की डॉलर आय 2 फीसदी घटकर 5.08 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की डॉलर आय 5.18 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिटडा 124.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 140.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिटडा मार्जिन 36.2 फीसदी से बढ़कर 41 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें