Get App

महंगे क्लीनर छोड़िए, एक आलू करेगा कार के शीशे की सफाई? जानें वायरल ट्रिक

आलू का इस्तेमाल अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर एक देसी कार क्लीनिंग हैक वायरल हो रहा है, जिसमें कच्चे आलू से कार के शीशे साफ करने का दावा किया जा रहा है। इस आसान ट्रिक ने लोगों का ध्यान खींचा है और इसके पीछे का कारण भी काफी दिलचस्प है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 4:37 PM
महंगे क्लीनर छोड़िए, एक आलू करेगा कार के शीशे की सफाई? जानें वायरल ट्रिक
अगर आप इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहते हैं तो तरीका काफी आसान है

आलू सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली सब्जी नहीं, बल्कि कार की सफाई में भी काम आ सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें कच्चे आलू की मदद से कार के शीशे को साफ और चमकदार बनाने का दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस उपाय के लिए किसी महंगे क्लीनर या स्पेशल केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद एक साधारण आलू से कार के विंडशील्ड पर पानी के दाग और धुंधलेपन को कम करने की यह ट्रिक लोगों का ध्यान खींच रही है।

हालांकि, इसके पीछे का कारण सिर्फ घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि आलू में मौजूद स्टार्च बताया जा रहा है, जो शीशे पर एक अलग तरह की परत बनाने में मदद कर सकता है।

आलू कैसे करता है शीशे की सफाई?

आलू में मौजूद स्टार्च इस ट्रिक का मुख्य कारण बताया जाता है। जब कच्चे आलू को काटकर कार के शीशे पर रगड़ा जाता है, तो इसकी एक हल्की परत ग्लास की सतह पर बन जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें