Get App

जनरल इंश्योरेंस कंपनी खोलेगी एडलवाइस

इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीएआई ने एडलवाइस को जनरल इंश्योरेंस कंपनी खोलने की मंजूरी दे दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2016 पर 6:08 PM
जनरल इंश्योरेंस कंपनी खोलेगी एडलवाइस

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आज शानदार तेजी दर्ज की गई है। इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीएआई ने एडलवाइस को जनरल इंश्योरेंस कंपनी खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए आईआरडीएआई ने एडलवाइस का रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन मंजूर कर लिया है। जनरल इंश्योरेंस कंपनी खोलने के लिए ये पहली मंजूरी होती है जो मिलना बेहद अहम होता है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि एडलवाइस इंश्योरेंस फील्ड में उतर रही है। पहले से ही एडलवाइस एक जापानी इंश्योरेंस कंपनी टोकियो मरीन होल्डिंग्स के साथ मिलकर एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस के नाम से कारोबार कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें