मई महीने में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मई में आयशर मोटर्स ने कुल 5771 कमर्शियल वाहन बेचे हैं। पिछले साल मई में आयशर मोटर्स ने कुल 4035 कमर्शियल वाहन बेचे थे।