Get App

आयशर मोटर्सः कमर्शियल व्हीकल का मुनाफा 3% घटा

दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 65.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2016 पर 3:13 PM
आयशर मोटर्सः कमर्शियल व्हीकल का मुनाफा 3% घटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 65.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का मुनाफा 67.7 करोड़ रुपये रहा था।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की आय 11.6 फीसदी बढ़कर 2128 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, इस आंकड़े में एक्साइड ड्यूटी भी शामिल है। वहीं, सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की आय (एक्साइज ड्यूटी को छोड़कर) 10.6 फीसदी बढ़कर 1972 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड का मुनाफा 54 फीसदी बढ़कर 396.52 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड का मुनाफा 257.62 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड की आय 35.5 फीसदी बढ़कर 1988.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड की आय 1468 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड का एबिटडा 353.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 552 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड का एबिटडा मार्जिन 24.1 फीसदी से बढ़कर 27.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें