दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने सोमवार को दो साल के अंदर दूसरी बार अपने शेयरों के विभाजन (Stock Split) का ऐलान किया। टेस्ला के इस ऐलान के बाद उसके शेयरों में सोमवार को करीब 8 फीसदी की तेज उछाल देखी गई।
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने सोमवार को दो साल के अंदर दूसरी बार अपने शेयरों के विभाजन (Stock Split) का ऐलान किया। टेस्ला के इस ऐलान के बाद उसके शेयरों में सोमवार को करीब 8 फीसदी की तेज उछाल देखी गई।
कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वह शेयरधारकों की आगामी सालाना बैठक में अपने अधिकृत शेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुरोध करने की योजना बना रही है ताकि वह डिविडेंट के रूप में स्टॉक को विभाजित कर सके।
हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह Stock Split कब होगा या किस अनुपात में होगा। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी हाल में कुछ और टेक कंपनियों में शेयरों के विभाजन के मॉडल को अपना सकती है।
यह भी पढ़ें- आने वाला है नया सुपरवायरस? Omicron + Delta का हाइब्रिड वेरिएंट दे रहा संकेत, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
टेस्ला के शेयर सोमवार को 8.02 फीसदी की तेज उछाल के साथ 1,091.04 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत करीब 80 फीसदी बढ़ी है।
एलॉन मस्क ने पिछले हफ्ते टेस्ला के पहले यूरोपीय फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि कंपनी की 12,000 नए लोगों को हायर करने और 5 लाख गाड़ियों के उत्पादन की योजना है। टेस्ला की यह फैक्ट्री जर्मनी में खोली गई है और इसका नाम "गीगाफैक्ट्री" रखी गई है।
एलॉन मस्क की कंपनी ने ऐसे समय में शेयरों के विभाजन का ऐलान किया है, जब दुनिया भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग लगातार बढ़ रही है। शेयरों के विभाजन से उसकी कीमत सस्ती हो जाएगी और उससे अधिक रिटेल निवेशक में इसमें निवेश के लिए आकर्षित होंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।