Get App

एस्सार ऑयलः मुनाफा 7 गुना बढ़ा, आय 46.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का मुनाफा 7 गुना बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2016 पर 5:19 PM
एस्सार ऑयलः मुनाफा 7 गुना बढ़ा, आय 46.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का मुनाफा 7 गुना बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का मुनाफा 52 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल की आय 46.2 फीसदी घटकर 10909 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल की आय 20295 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एस्सार ऑयल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन यानि जीआरएम 7 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 13.25 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें