बालाजी अमाइंस के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। पेंट्स और फार्मा इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली केमिकल डायमिथाइलएसिटेमाइड पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में खरीदारी दिखी। डीजीएडी को चीन और टर्की से आयात में डंपिंग के सबूत मिले हैं। बालाजी अमाइंस और आरसीएफ ने केमिकल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की अर्जी दी थी।