फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी ने अपना पद छोड़ दिया है और अब वो 6 से 12 महीनों में वापस अमेरिका जाने वाली हैं। कीर्तिगा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में कीर्तिगा ने अपनी भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया है।
