Get App

फेयर फैक्स खरीद सकती है कैमलिन में बड़ी हिस्सेदारी

इस खबर के बारे में फेयर फैक्स और कैमलिन फाइन दोनों ने ही प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2016 पर 3:54 PM
फेयर फैक्स खरीद सकती है कैमलिन में बड़ी हिस्सेदारी

सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि एनआरआई निवेशक प्रेम वत्सा की कंपनी फेयर फैक्स कैमलिन फाइन साइंसेज में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीद सकती है। पूरी डील करीब 1200 करोड़ रुपये में हो सकती है। डील के बाद ओपन ऑफर भी लाया जा सकता है।

इस खबर के बाद कैमलिन फाइन का शेयर 12 फीसदी उछलकर बंद हुआ। बता दें कि कैमलिन फाइन स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी है। हालांकि इस खबर के बारे में फेयर फैक्स और कैमलिन फाइन दोनों ने ही प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें