Nykaa ने TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में बनाई जगह, फाल्गुनी नायर के नाम एक और उपलब्धि

फाल्गुनी नायर की कंपनी नायका ने टाइम मैग्जीन की तरफ से जारी दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 9:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फाल्गुनी नायर, नायका की फाउंडर और सीईओ

फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) की कंपनी नायका (Nykaa) ने टाइम मैग्जीन की तरफ से जारी दुनियी की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों (TIME100 Most Influential Companies) की लिस्ट में जगह बनाई है। टाइम ने कहा, "उद्ममी फाल्गुनी नायर ने करीब 10 साल भारतीय महिलाों को प्रेरित करने के इरादे से Nykaa की शुरुआत की थी। आज नायका भारत के सबसे बड़ी कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में से एक है।"

टाइम ने आगे कहा, "करीब 1 करोड़ लोग इसके उत्पादों की खरीदारी करते हैं। नवंबर में इसने 13 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO के जरिए 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे और इसके साथ ही इसी सीईओ फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड बिजनेसवुमन बन गई थी।"

टाइम ने आगे कहा, "तेजी से विस्तार और मार्केटिंग पर खर्च के चलते मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में इसके मुनाफे में 23 फीसदी की कमी आई है, लेकिन इसका रेवेन्यू इस दौरान 65 फीसदी बढ़कर 37.6 ककोड़ डॉलर रहा है।"


यह भी पढ़ें- अब आनंद महिंद्रा ने 'Metaverse' में रखा कदम, 'SimpliCity' नाम से बसाया शहर

दुनिया की टॉप-10 सेल्फ मेड महिलाओं में भी नाम शामिल

फाल्गुनी नायर के खाते में यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब एक दिनो पहले ही उन्होंने दुनिया की टॉप-10 सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है। हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 7.6 अरब डॉलर की है और वह दुनिया की अरबपति महिलाओं की लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे नई शख्सियत हैं।

नायका के शेयरों का हाल

Nykaa के शेयर बुधवार को एनएसई पर 4.34 फीसदी की तेजी के साथ 1,695.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। नायका के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 20 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि यह शेयर अभी भी 2,573 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 30 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।