Get App

फेडरल बैंक के मुनाफे में 26.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 26.4 फीसदी बढ़कर 205.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2017 पर 1:38 PM
फेडरल बैंक के मुनाफे में 26.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 26.4 फीसदी बढ़कर 205.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 162.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 30.7 फीसदी बढ़कर 791.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 605.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में फेडरल बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.78 फीसदी से मामूली घटकर 2.77 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1.61 फीसदी से घटकर 1.58 फीसदी रहा है।

रुपये में फेडरल बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 1819.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1951.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1039.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1102.4 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक की प्रोविजनिंग 75.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 168.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें