स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इसकी 5 सब्सिडियरी बैंको का विलय 1 अप्रैल से होगा। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। एसबीआई में इन 5 बैंकों के प्रस्ताव को 15 फरवरी को हुई कैबिनेट में मंजूरी मिली थी। इन बैंकों में से स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इन बैंकों के मर्जर के बाद जो एंटिटी बनेगी, उसके पास 37 लाख करोड़ का एसेट बेस और 50 करोड़ से अधिक ग्राहक होंगे।
