दिग्गज ऑनलाइन रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी मैनेजमेंट में फेरबदल किए हैं। कंपनी के को-फाउंडर बिन्नी बंसल अब फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ बन गए हैं। 2016 में बिन्नी बंसल को सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी के सीईओ बनाए गए हैं। कल्याण कृष्णमूर्ति जून 2016 में टाइगर ग्लोबल में शामिल हुए थे। टाइगर ग्लोबल फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर और इंवेस्टर कंपनी है। मैनेजमेंट के फेरबदल में सचिन बंसल एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे।
