फ्लिपकार्ट के चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर वेणुगोपाल ने दिया इस्तीफा

फ्लिपकार्ट के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) जयेंद्रन वेणुगोपाल ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह पिछले 8 साल से फ्लिपकार्ट में काम कर रहे हैं। मनीकंट्रोल को मिली खबर के मुताबिक, वेणुगोपाल की जगह पर नियुक्ति के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी के भीतर उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
वेणुगोपाल की जगह पर नियुक्ति के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी के भीतर उम्मीदवारों की तलाश कर रही है।

फ्लिपकार्ट के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) जयेंद्रन वेणुगोपाल ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह पिछले 8 साल से फ्लिपकार्ट में काम कर रहे हैं।

मनीकंट्रोल को मिली खबर के मुताबिक, वेणुगोपाल की जगह पर नियुक्ति के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी के भीतर उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं। वेणुगोपाल की जगह भरने की रेस में कंपनी के कुछ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) शामिल हैं। वेणुगोपाल आगामी तिमाही में अपना रोल छोड़ेंगे और इस दौरान फ्लिपकार्ट इस काम के लिए सही उम्मीदवार की तलाश करेगी। इस बारे में पूछे जाने पर फ्लिपकार्ट ने मनीकंट्रोल के सवालों के जवाब नहीं दिए।

वेणुगोपाल फिलहाल फ्लिपकार्ट में प्रोडक्ट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, डिजाइन और यूजर रिसर्च, डेटा साइंस, आईटी, सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट ऑपरेशंस आदि टीमों की अगुवाई कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कंपनी में कई बिजनेस और P&L फंक्शंस की भी अगुवाई की है। ग्रुप के फैशन ई-कॉमर्स पोर्टल मिंट्रा (Myntra) को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका रही है।


पिछले एक साल से फ्लिपकार्ट अपने ऑपरेशंस के ढांचे को दुरुस्त करने में जुटी है और इस वजह से कई सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने कंपनी को अलविदा भी कहा है। पिछले साल अगस्त में फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट और फैशन हेड आरिफ मोहम्मद ने कंपनी छोड़ी थी और मिंट्रा की CEO नंदिता सिन्हा ने ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली थी। इस बारे में मनीकंट्रोल ने सबसे पहले खबर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।