Get App

नए प्रोडक्ट लॉन्च पर फोकस: क्वालिटी

नवल शर्मा ने कहा कि कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने और नए प्रोडक्ट्स लांच करने में करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2016 पर 2:34 PM
नए प्रोडक्ट लॉन्च पर फोकस: क्वालिटी

क्वालिटी लि. डेयरी सेग्मेंट में कारोबार करती है। कंपनी दूध, मक्खन, चीज और पनीर का कारोबार। कंपनी की रोजाना करीब 32 लाख लीटर दूध खरीद क्षमता है। उत्तरप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान में कंपनी के 6 प्लांट हैं। प्राइवेट इक्विटी फंड केकेआर कंपनी को 520 करोड़ कर्ज देने जा रही है। कर्ज की रकम को क्षमता विस्तार में इस्तेमाल किए जाने की योजना है। इस कर्ज से कंपनी दूध खरीद क्षमता बढ़ाएगी। वित्तवर्ष 2016 में कंपनी की आय 9.1 फीसदी बढ़कर 6,414 करोड़ रुपये रही है। जबकि मुनाफा 4.3 फीसदी बढ़कर 173.6 करोड़ रुपये रहा है।

क्वालिटी के प्रेसिडेंट नवल शर्मा ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए कहा कि प्राइवेट इक्विटी फंड केकेआर से कंपनी को मिलने वाला पैसा अगले 6 साल में कई चरणों में मिलेगा। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने, डेट कंसोलीडेशन और नए प्रोडक्ट्स को लांच करने में करेगी। नवल शर्मा ने कहा कि  केकेआर जैसी कंपनी का क्वालिटी लि. में विश्वास दिखाना अपने में काफी अहम है। इससे कंपनी के भरोसे को ताकत मिलती है।

नवल शर्मा ने बताया कि कंपनी पर फिलहाल 1300 करोड़ रुपये का कर्ज है। फिलहाल कंपनी की ब्याज लागत करीब 12 फीसदी के आसपास है। नवल शर्मा के मुताबिक 520 करोड़ रुपये की इस नए कर्ज के बाद भी कंपनी की ब्याज लागत में कोई बड़ा इजाफा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केकेआर से मिलने वाले पैसे से कंपनी के ग्रोथ प्लान को लागू करने में मदद मिलेगी और कंपनी हाई मार्जिन वाले प्रीमियम वैल्यू एडेड प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें