दिग्गज कार निर्माता कंपनी Ford India ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली भारत में मौजूद एसयूवी Ford EcoSport टाइटेनियम (Titanium) के ऑटोमेटिक वैरिएंट (automatic variant) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को 10.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है। नई EcoSport टाईटेनियम automatic variant में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। Ford India के इस नई कार की घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है और कार की डिलीवरी घर पर ली जा सकती है।

लॉन्च किए गए इस EcoSport Titanium automatic variant में Ford का नया BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 3-सिलेंडर 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 2020 लाइन-अप में ऑटोमैटिक Titanium+ (टाईटेनियम+) ट्रिम की तरह ही नए automatic variant में दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 122 PS का पावर और 149 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड, टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 6-स्‍पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रैंस्मिशन को जोड़ा गया है।‎ यह इंजन 122 PS का पावर और 149 Nm का peak torque जेनरेट करता है।

फोर्ड इकोस्पोर्ट टाइटेनियम ऑटोमेटिक में कंपनी ने बेहरीन फीचर्स दिए हैं, जिसमें सेगमेंट फर्स्ट फीचर पैडल शिफ्टर भी शामिल है। नई कार में क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इससे कार चालक को अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा सुविधा मिलेगी। यह वेरिएंट एम्बेडेड नैविगेशन और टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ बेहतर टेक्नोलॉजी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड ड्युअल एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल लॉंन्च असिस्ट जैसी खूबियां भी हैं।

Ford india के मार्केटिंग-सेल्‍स और सर्विस के Executive Director विनय रैना ने कहा कि इस 2020 EcoSport सीरीज वाली नई Titanium गाड़ी के जरिए हमारा मकसद है कि हमारे ग्राहक गाड़ी को ड्राइव करते समय automatic टेक्‍नोलॉजी का पूरी तरह से लुत्‍फ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम चाहते है कि हम अपने हर ग्राहक को इस नई ऑटोमैटिक टेक्‍नोलॉजी से जोड़ सकें। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।