आईफोन के नये मॉडल जल्द ही भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ते हो सकते है। दरअसल आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन इसी साल भारत में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी ने चेन्नई में इसकी शुरूआत भी कर दी है। अब तक नये मॉडल्स चीन और वियतनम से आयात किए जाते हैं जिसपर करीब 20 फीसदी की ड्यूटी चुकानी पड़ती है।
चेन्नई में फॉक्सकॉन की नई यूनिट में इसी साल उत्पादन शुरु हो सकता है। कंपनी उत्पादन के ट्रायल की तैयारी कर रही है। अभी कंपनी की मैन्यूफैक्चूरिंग युनिट बैंग्लुरू में है। बैंगलुरू में कंपनी पूराने मॉडल बनाती है। नए मॉडल भारत में आयात किए जाते है। आयात पर करीब 20 फीसदी की ड्यूटी लगती है। अब मेक इन इंडिया के जरिए ग्राहकों को फायदा होगा। कंपनी अपनी इस योजना पर 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसके लिए करीब 600 कर्मचारियों की भरती भी होगी।