ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 2.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 2.4 गुना बढ़कर 477 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 02, 2017 पर 4:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 2.4 गुना बढ़कर 477 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 196.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की आय 42.6 फीसदी बढ़कर 2,535 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की आय 1,778.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का एबिटडा 370.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 765 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का एबिटडा मार्जिन 20.8 फीसदी से घटकर 30.2 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 608.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,231 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के यूरोपीय फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 176.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 195.7 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 516.8 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के एपीआई कारोबार की आय 144.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 192 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।